एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे, कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे और इस दौरान वह ‘पीएम विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में भाग लेंगे, अमरावती में ‘पीएम मित्र’ पार्क की आधारशिला रखेंगे तथा ‘आचार्य चाणक्य कौशल विकास योजना’ और ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर महिला स्टार्ट-अप योजना’ की शुरुआत करेंगे।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे, कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे

नयी दिल्ली, 18 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे और इस दौरान वह ‘पीएम विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में भाग लेंगे, अमरावती में ‘पीएम मित्र’ पार्क की आधारशिला रखेंगे तथा ‘आचार्य चाणक्य कौशल विकास योजना’ और ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर महिला स्टार्ट-अप योजना’ की शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

पीएमओ ने कहा कि मोदी 20 सितम्बर को महाराष्ट्र के वर्धा का दौरा करेंगे और सुबह करीब 11:30 बजे पीएम विश्वकर्मा योजना के एक साल पूरे होने के मौके पर आयोजित राष्ट्रीय 'पीएम विश्वकर्मा' कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के दौरान वह ‘पीएम विश्वकर्मा’ के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और ऋण जारी करेंगे।

इस योजना के तहत कारीगरों को दिए गए ठोस समर्थन के प्रतीक के रूप में, वह 18 लाभार्थियों को ‘पीएम विश्वकर्मा’ के तहत क्रेडिट भी वितरित करेंगे।

पीएमओ ने कहा कि उनकी विरासत और समाज में स्थायी योगदान के लिए सम्मान स्वरूप वह ‘पीएम विश्वकर्मा’ के तहत प्रगति के एक वर्ष को चिह्नित करने के लिए समर्पित एक विशेष डाक टिकट जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के अमरावती में ‘पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल’ (पीएम मित्र) पार्क की आधारशिला रखेंगे।

करीब 1000 एकड़ के इस पार्क को महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) द्वारा राज्य कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में विकसित किया जा रहा है।

भारत सरकार ने कपड़ा उद्योग के लिए सात ‘पीएम मित्र’ पार्क की स्थापना को मंजूरी दी थी।

पीएमओ ने कहा कि ‘पीएम मित्र’ पार्क भारत को कपड़ा निर्माण और निर्यात के लिए एक वैश्विक केंद्र बनाने के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

उसने कहा, "यह विश्व स्तरीय औद्योगिक बुनियादी ढांचा बनाने में मदद करेगा, जो प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) सहित बड़े पैमाने पर निवेश को आकर्षित करेगा और इस क्षेत्र के भीतर नवाचार और रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करेगा।"

प्रधानमंत्री महाराष्ट्र सरकार की 'आचार्य चाणक्य कौशल विकास केंद्र' योजना की भी शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत 15 से 45 वर्ष की आयु के युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए राज्य भर के प्रसिद्ध कॉलेजों में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और रोजगार के विभिन्न अवसरों का लाभ उठा सकें।

पीएमओ ने कहा कि इससे राज्य भर में लगभग 1,50,000 युवाओं को प्रत्येक वर्ष मुफ्त कौशल विकास प्रशिक्षण मिलेगा।

प्रधानमंत्री 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना' की भी शुरुआत करेंगे।

इस योजना के तहत, महाराष्ट्र में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप को प्रारंभिक चरण का समर्थन दिया जाएगा। इसमें 25 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

इस योजना के तहत कुल प्रावधानों का 25 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित होगा, जैसा कि सरकार द्वारा निर्दिष्ट किया गया है।

पीएमओ ने कहा कि यह महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप को आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बनने में मदद करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2024 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).