देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को भारत मंडपम में जी20 आयोजन से जुड़ी टीम से संवाद करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत मंडपम में जी20 के आयोजन में योगदान देने वाले लोगों से शुक्रवार को संवाद करेंगे।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत मंडपम में जी20 के आयोजन में योगदान देने वाले लोगों से शुक्रवार को संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। बातचीत के बाद रात्रिभोज का आयोजन किया जायेगा।

इस बातचीत में लगभग 3000 लोग भाग लेंगे, जिन्होंने जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता में योगदान दिया है।

पीएमओ ने कहा कि इसमें विशेष रूप से उन लोगों को शामिल किया जायेगा जिन्होंने शिखर सम्मेलन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया है। इसमें विभिन्न मंत्रालयों के सफाईकर्मी, चालक, वेटर और अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

इस संवाद में विभिन्न विभागों के मंत्री और अधिकारी भी शामिल होंगे।

ब्रजेन्द्र पवनेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now