देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के फाइनल स्तर के छात्रों से 25 अगस्त को करेंगे संवाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अगस्त को इस वर्ष के स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के फाइनल में हिस्सा लेने वाले छात्रों के साथ संवाद करेंगे । शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने मंगलवार को यह घोषणा की ।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अगस्त को इस वर्ष के स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के फाइनल में हिस्सा लेने वाले छात्रों के साथ संवाद करेंगे । शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने मंगलवार को यह घोषणा की ।

हैकाथॉन एक राष्ट्रव्यापी पहल है जिसके तहत लोगों को उनके दैनिक जीवन में पेश आ रही समस्याओं का समाधान तलाशने के लिये छात्रों को प्लेटफार्म प्रदान किया जाता है और इसके माध्यम से नवाचार की संस्कृति का पोषण किया जाता है।

सुभाष सरकार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन शुरू होने के बाद से हर वर्ष इसमें हिस्सा लेने वाले छात्रों के साथ संवाद करते हैं । इस साल भी उनके 25 अगस्त को छात्रों के साथ संवाद करने की उम्मीद है। ’’

प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के जरिये छात्रों के साथ संवाद करेंगे ।

इस वर्ष के हैकाथॉन में छात्र अपराध अनुमान के मॉडल के विकास, कृत्रिम बुद्धिमता एवं मशीन लर्निंग का उपयोग करके हॉटस्पाट का नक्शा तैयार करने, पुलिस रेडियो सेट के जरिये मल्टीमीडिया डाटा का हस्तांतरण, मंदिरों के अभिलेखों की प्रकृति और देवनागरी लिपि में अनुवाद, इलाकों का उच्च क्षमता का 3डी मॉडल तैयार करना, जल्द खराब होने वाली खाद्य सामग्रियों के लिये शीत आपूर्ति श्रृंखला की निगरानी प्रणाली सहित अनेक समस्याओं के समाधान पर काम कर रहे हैं ।

शिक्षा मंत्रालय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का साफ्टवेयर एवं हार्डवेयर संस्करण 15 हजार से अधिक छात्रों के लिये आयोजित कर रहा है। इस वर्ष स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-जूनियर का आयोजन स्कूली छात्रों के लिये किया जा रहा है।

शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन हर वर्ष आयोजित किया जाता है और इसका दायरा बढ़ता जाता है तथा छात्र इसमें काफी उत्साह से हिस्सा लेते हैं ।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष 53 सरकारी संगठनों से स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के लिये 476 समस्या संबंधी प्रविष्टि प्राप्त हुई है।

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन हार्डवेयर ग्रांड फिनाले 25 से 29 अगस्त तक निर्धारित है जबकि साफ्टवेयर संस्करण 25 से 26 अगस्त तक आयोजित होगा ।

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शिक्षा मंत्रालय का नवाचार प्रकोष्ठ और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन नोडल सेंटर के रूप में 75 उच्च शिक्षण संस्थानों की पहचान की है।

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में प्रत्येक समस्या संबंधी बयान के विजेताओं को एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा । छात्र नवोन्मेष श्रेणी के तहत तीन श्रेणियों में क्रमश: 1 लाख रूपया, 75 हजार रूपया और 50 हजार रूपये प्रदान किये जायेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान