देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को जयपुर में 24 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को राजस्थान आएंगे और 46,300 करोड़ रुपये से अधिक की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम यहां दादिया में रखा गया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
जयपुर, 16 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को राजस्थान आएंगे और 46,300 करोड़ रुपये से अधिक की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम यहां दादिया में रखा गया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 17 दिसंबर को राजस्थान का दौरा करेंगे। वह राजस्थान सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष' कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वह जयपुर में ऊर्जा, सड़क, रेलवे और जल से जुड़ी 46,300 करोड़ रुपये से अधिक की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।
बयान के अनुसार प्रधानमंत्री 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की नौ परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें केंद्र सरकार की सात और राज्य सरकार की दो परियोजनाएं शामिल हैं। मोदी 35,300 करोड़ रुपये से अधिक की 15 परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिनमें केंद्र सरकार की नौ और राज्य सरकार की छह परियोजनाएं शामिल हैं।
इसके अनुसार कार्यक्रम के दौरान जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें नवनेरा बैराज, स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन नेटवर्क और परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली से जुड़ी परियोजनाएं, रेलवे के भीलड़ी-समदड़ी-लूणी-जोधपुर-मेड़ता रोड-डेगाना-रतनगढ़ खंड का विद्युतीकरण और दिल्ली-वडोदरा ग्रीन फील्ड अलाइनमेंट (एनएच-148एन) (एसएच-37ए के जंक्शन तक मेज नदी पर प्रमुख पुल) परियोजना का 12वां पैकेज शामिल है। यह परियोजनाएं लोगों के आवागमन को आसान करने और प्रधानमंत्री के हरित ऊर्जा के दृष्टिकोण के अनुरूप राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेंगी।
प्रधानमंत्री 9,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से रामगढ़ बैराज और महलपुर बैराज के निर्माण कार्य तथा चंबल नदी पर नहर के माध्यम से नवनेरा बैराज से बीसलपुर बांध और ईसरदा बांध तक पानी स्थानांतरित करने की प्रणाली की आधारशिला रखेंगे।
मोदी सरकारी कार्यालय के भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने, पूगल (बीकानेर) में 2,000 मेगावाट के एक सौर पार्क और 1,000 मेगावाट के दो चरणों के सौर पार्कों के विकास तथा सैपऊ (धौलपुर) से भरतपुर-डीग-कुम्हेर-नगर-कामाण और पहाड़ी तथा चंबल-धौलपुर-भरतपुर तक पेयजल आपूर्ति लाइन के रेट्रोफिटिंग कार्य का भी शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त वह लूणी-समदड़ी-भीलड़ी डबल लाइन, अजमेर-चंदेरिया डबल लाइन और जयपुर-सवाई माधोपुर डबल लाइन रेलवे परियोजना के साथ-साथ अन्य ऊर्जा पारेषण से संबंधित परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को दादिया में होने वाली प्रधानमंत्री की सभा स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2024 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

