देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी 11 अप्रैल को मध्यप्रदेश के आनंदपुर धाम जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में आनंदपुर धाम जाएंगे। वहां वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

भोपाल, 10 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में आनंदपुर धाम जाएंगे। वहां वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

आनंदपुर धाम ईसागढ़ तहसील के आनंदपुर गांव में स्थित है। यह अशोकनगर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर और भोपाल से करीब 215 किलोमीटर दूर है।

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब सवा तीन बजे ईसागढ़ में गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन करेंगे और पूजा करेंगे।

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि एक घंटे बाद वह आनंदपुर धाम में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और इस अवसर पर एक सभा को संबोधित करेंगे।

आनंदपुर धाम की स्थापना आध्यात्मिक और परोपकारी उद्देश्यों के लिए की गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 315 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस गांव में 500 से अधिक गायों वाली एक आधुनिक गौशाला है और श्री आनंदपुर न्यास परिसर के अंतर्गत कृषि गतिविधियां संचालित की जाती हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार न्यास सुखपुर गांव में एक धर्मार्थ अस्पताल, सुखपुर और आनंदपुर में स्कूल और देश भर में विभिन्न सत्संग केंद्र चला रहा है।

इस साल प्रधानमंत्री मोदी का यह दूसरा मध्यप्रदेश दौरा है। इससे पहले उन्होंने 23 फरवरी को छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम का दौरा किया था और अगले दिन राज्य की राजधानी भोपाल में ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ का उद्घाटन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\