देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी सात जुलाई को वाराणसी आएंगे, योगी कार्यक्रम स्‍थलों का निरीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार सात जुलाई को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर जायेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी मंगलवार को एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

लखनऊ, पांच जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार सात जुलाई को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर जायेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी मंगलवार को एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री के वाराणसी के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज वाराणसी में कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को चुस्त दुरुस्त व्यवस्था करने की हिदायत दी।

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को एलटी कॉलेज वाराणसी में 'अक्षय पात्र मध्याह्न भोजन रसोई घर'' का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह इंटरनेशनल कोऑपरेशन सेंटर 'रुद्राक्ष' का दौरा करेंगे जहां वह राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर प्रस्तावित अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। बृहस्पतिवार को ही प्रधानमंत्री शाम को डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में करोड़ों रुपये की लागत से बनी परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने वाराणसी में मोदी के दौरे के प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्‍थलों का निरीक्षण किया । योगी ने अधिकारियों से कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद प्रधानमंत्री की वाराणसी की यह पहली यात्रा है, जो पूरी तरह भव्य और ऐतिहासिक होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने मार्च महीने में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में प्रवास किया और रोड शो तथा सभा और जनसंपर्क किया था।

योगी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था करने को कहा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हो, किंतु प्लास्टिक की बोतल आदि के उपयोग को रोका जाए।

योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन भी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\