एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार से पश्चिम बंगाल के दो-दिवसीय दौरे पर रहेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार से पश्चिम बंगाल के दो-दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार से पश्चिम बंगाल के दो-दिवसीय दौरे पर रहेंगे

कोलकाता, दो मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार से पश्चिम बंगाल के दो-दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार शाम को कोलकाता पहुंचेंगे और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि मोदी का शुक्रवार को कृष्णानगर, बर्धमान पूर्व और बोलपुर लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कोलकाता लौटने के लिए अपने गृह राज्य केरल की अपनी निजी यात्रा को बीच में ही छोड़ दिया।

इस बीच, कोलकाता यातायात पुलिस ने प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर शहर के कुछ हिस्सों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने का फैसला किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2024 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).