एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात करीब आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत के बाद उनका पहला संबोधन होगा।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे

नयी दिल्ली, 12 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात करीब आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत के बाद उनका पहला संबोधन होगा।

प्रधानमंत्री का यह संबोधन भारत और पाकिस्तान के बीच सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने पर बनी सहमति के दो दिन बाद आया है।

यह सहमति चार दिन तक सीमा के आरपार हमलों के बाद बनी।

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत का बदला लेने के लिए भारत ने छह मई की देर रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था।

इसके तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को कई भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया।

भारतीय सशस्त्र बलों ने रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियां सहित कई पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर भीषण जवाबी हमला किया। पसरूर और सियालकोट बेस पर रडार साइट को भी सटीक हथियारों का इस्तेमाल करके निशाना बनाया गया, जिससे भारी नुकसान हुआ।

सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा है कि लड़ाई में 35-40 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए हैं और भारत ने अपने वांछित लक्ष्य हासिल कर लिए हैं।

घई आज शाम अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बात करने वाले हैं, जो शनिवार के बाद दोनों डीजीएमओ की दूसरी वार्ता होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2025 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).