देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने आगरा मेट्रो को वर्चुअल रूप से दिखाई हरी झंडी, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ रहे मौजूद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को आगरा मेट्रो को कोलकाता से वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाई और यह तय समय से नौ महीने पहले ही पटरी पर दौड़ने लगी।

आगरा (उप्र), छह मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को आगरा मेट्रो को कोलकाता से वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाई और यह तय समय से नौ महीने पहले ही पटरी पर दौड़ने लगी।

इस मेट्रो लाइन के भूमिगत खंड का निर्माण 32 महीने में प्रस्तावित था, लेकिन यह 23 महीने में बनकर तैयार हो गया। सात दिसंबर, 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने आगरा मेट्रो का शिलान्यास किया था।

एक बयान के मुताबिक इस मौके पर ताज महल मेट्रो स्टेशन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मेट्रो स्टेशन के अंदर एआई से निगरानी की जाएगी। आगरा मेट्रो उप्र की छठी मेट्रो सेवा होगी। इसके पहले चरण में अभी 6 किलोमीटर तक मेट्रो चलेगी और बृहस्पतिवार से आम जनता के लिए यात्री सेवा आरंभ हो जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मेट्रो में ताजमहल स्टेशन से ताज पूर्वी स्टेशन तक सफर भी किया। उनके साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। उन्होंने आगंतुक पुस्तिका में अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा, ‘‘आगरा मेट्रो का आज माननीय प्रधानमंत्री जी ने वर्चुअली आरंभ किया। परियोजना की गुणवत्ता के साथ ही समयबद्धता महत्व रखती है। आगरा मेट्रो ने इस मानक को बनाये रखा है.....शुभकामनाएं।’’

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर 2021 में आगरा मेट्रो कार्य का आरंभ हुआ था और दो वर्ष के अंदर ही छह किलोमीटर का काम पूरा कर लिया गया। इसमें तीन एलिवेटेड और तीन भूमिगत मेट्रो स्टेशन हैं।

आगरा मेट्रो के शुरू होने के साथ ही उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसके पास सबसे अधिक शहर में मेट्रो की सुविधा है। इससे पहले लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और कानपुर में मेट्रो सेवा प्रारंभ हो चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश मेट्रो निगम ने कानपुर मेट्रो, लखनऊ मेट्रो और आगरा मेट्रो के कार्य को जिस तत्परता के साथ किया है, उसकी सर्वत्र सराहना हुई है। उन्होंने कहा कि तीन भूमिगत स्टेशन को तीन किमी क्षेत्र में विकसित करने में एक तय समय सीमा से पहले कार्य करके देश के अंदर सबसे पहले तीव्र गति से कार्य करने का कीर्तिमान आगरा मेट्रो के नाम है।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी जी के आभारी हैं कि उन्होंने आगरा का मेट्रो के लिए चयन करके इस कार्य को तेजी के साथ आगे बढ़ाया।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\