गुवाहाटी, दो अप्रैल असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में वक्फ (संशोधन) विधेयक पेश करके एक "साहसिक कदम" उठाया है।
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने दिन में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को चर्चा और पारित कराने के लिए लोकसभा में रखा।
शर्मा ने जोरहाट में संवाददाताओं से कहा, ‘‘वक्फ विधेयक आज संसद में पेश किया गया। यह कानून भारत के लिए बहुत जरूरी था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 75 साल बाद एक साहसिक कदम उठाया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं और धन्यवाद देता हूं।’’
उन्होंने आशा जतायी की कि यह कानून संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित कर दिया जाएगा।
विधेयक को सदन में पेश करते हुए रीजीजू ने कहा कि इस विधेयक का धर्म से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि यह केवल संपत्ति से संबंधित है।
इस विधेयक की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने पड़ताल की थी और उसका फिर से मसौदा तैयार किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY