एजेंसी न्यूज

SEMICON India 2024: PM मोदी 11 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी.

SEMICON India 2024: PM मोदी 11 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन करेंगे
(Photo Credits ANI)

नयी दिल्ली, नौ सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी. पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक सभा को संबोधित भी करेंगे. पीएमओ ने कहा कि मोदी 11 सितंबर को सुबह करीब साढ़े 10 बजे इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन करेंगे.

उसके मुताबिक प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण भारत को सेमीकंडक्टर डिजाइन, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी विकास के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना रहा है. इस दृष्टि के अनुसार, सेमीकॉन इंडिया 2024 का आयोजन 11 से 13 सितंबर तक "शेपिंग द सेमीकंडक्टर फ्यूचर" थीम के साथ किया जा रहा है.

बयान में कहा गया कि 11 से 13 सितंबर तक होने वाले तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत की सेमीकंडक्टर संबंधी रणनीति और नीति का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें भारत को सेमीकंडक्टर के लिए एक वैश्विक केंद्र बनाने की परिकल्पना की गई है.

इसमें वैश्विक सेमीकंडक्टर दिग्गजों के शीर्ष नेतृत्व की भागीदारी देखने को मिलेगी और सेमीकंडक्टर उद्योग के वैश्विक स्तर के दिग्गजों, कंपनियों, विशेषज्ञों को एक मंच प्रदान किया जाएगा.

पीएमओ के मुताबिक इस सम्मेलन में 250 से अधिक प्रदर्शक और 150 वक्ता भाग लेंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2024 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).