देश की खबरें | कोविड-19 के बिगड़ते हालात की जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए: ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 की दूसरी लहर को संभाल नहीं पाने के कारण इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री संक्रमण के मामलों की संख्या रोकने के लिए योजना बनाने में विफल रहे।

बैरकपुर (पश्चिम बंगाल), 18 अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 की दूसरी लहर को संभाल नहीं पाने के कारण इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री संक्रमण के मामलों की संख्या रोकने के लिए योजना बनाने में विफल रहे।

बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले पांच-छह महीने में मेडिकल ऑक्सीजन और टीकों की आपूर्ति के संभावित संकट पर ध्यान देने के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि अपने देश में टीकों की कमी के बावजूद प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि चमकाने के लिए दूसरे देशों को टीकों का निर्यात किया।

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के लिए प्रधानमंत्री मोदी को इस्तीफा देना होगा। मौजूदा हालात के लिए वही जिम्मेदार हैं। उन्होंने 2021 के लिए कोई प्रशासनिक योजना नहीं बनाई। और गुजरात के हालात तो देखिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा गुजरात में भी कोविड-19 के हालात को संभाल नहीं पाई और पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश को इस स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है।’’

बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी नागरिकों को मुफ्त में टीका लगाने के लिए प्रधानमंत्री से 5.4 करोड़ खुराकों की आपूर्ति का अनुरोध किया था लेकिन उनकी तरफ से हमें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि पश्चिम बंगाल कोविड-19 के टीकों की पूरी लागत वहन करेगा।

बनर्जी ने कहा, ‘‘मैं इस मुद्दे पर आज प्रधानमंत्री को कड़े शब्दों में पत्र लिखूंगी। पूरे देश में ऑक्सीजन तथा एंटी-वायरल दवा रेमडेसिविर की कमी है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? अगर उन्होंने हमें मंजूरी दी होती तो हम अपने राज्य के हर नागरिक को टीका लगा चुके होते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार ने भी जीवन रक्षक सामग्री के संकट का विषय उठाया है। लेकिन आप (मोदी) इस मुद्दे पर ध्यान दिये बिना बंगाल में चुनावी रैलियों में भाग ले रहे हैं।’’

दुनिया के 80 देशों को भारत द्वारा टीकों का निर्यात किये जाने का दावा करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘अगर आप दुनिया में दूसरे देशों की मदद करते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन पहले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बंगाल और देश के दूसरे राज्यों को तो ये दीजिए। आप ऐसा नहीं कर सके और आपको केवल वैश्विक समुदाय में अपनी छवि बनाने की चिंता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान