देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने जयललिता की जयंती पर उन्हें किया याद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की जयंती पर उन्हें याद किया और कहा कि जनहित की नीतियों तथा पिछड़ों को सशक्त करने के प्रयासों के लिए उनकी व्यापक सराहना की जाती है।
नयी दिल्ली, 24 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की जयंती पर उन्हें याद किया और कहा कि जनहित की नीतियों तथा पिछड़ों को सशक्त करने के प्रयासों के लिए उनकी व्यापक सराहना की जाती है।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जयललिता जी की जयंती पर उनका स्मरण। जनकल्याणकारी नीतियों और पिछड़ों को सशक्त करने के प्रयासों के लिए उनकी व्यापक सराहना की जाती है। हमारी नारी शक्ति को सशक्त करने के लिए भी उन्होंने स्मरणीय प्रयास किए। उनके साथ हुए कई संवादों को मैं हमेशा संजो के रखूंगा।’’
तमिलनाडु की राजनीति में ‘‘अम्मा’’ के नाम से मशहूर रहीं जयललिता का जन्म वर्तमान कर्नाटक के मांड्या जिले के मेलुरकोट गांव में 1948 को हुआ था। वह पांच बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रही।
तमिलनाडु की अन्नाद्रमुक सरकार ने हाल ही में जयललिता की जयंती को ‘ बालिका संरक्षण दिवस’ के तौर पर मनाने का फैसला किया।
जयललिता के नेतृत्व में पिछले विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर अन्नाद्रमुक ने इतिहास रच दिया था। पांच दिसंबर 2016 को उनका निधन हो गया था।
इस साल अप्रैल-मई में राज्य विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा ने अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
ब्रजेन्द्र
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)