देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने आचार्य महाप्रज्ञ के योगदान को याद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जैन आचार्य महाप्रज्ञ द्वारा दिया गया “स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ समाज, स्वस्थ अर्थव्यवस्था” का मंत्र मौजूदा दौर के लोगों के लिये बड़ी प्रेरणा है।

जियो

नयी दिल्ली, 19 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जैन आचार्य महाप्रज्ञ द्वारा दिया गया “स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ समाज, स्वस्थ अर्थव्यवस्था” का मंत्र मौजूदा दौर के लोगों के लिये बड़ी प्रेरणा है।

जैन धर्म गुरू की जन्म शताब्दी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारे लिए ये एक अवसर होगा कि हम सब ‘सुखी परिवार और समृद्ध राष्ट्र’ के आध्यात्मिक गुरु के स्वप्न को साकार करने में अपना योगदान दें, उनके विचारों को समाज तक पहुंचाएँ।”

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश: कांग्रेस के विधायक पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मतदान करने के बाद विधानसभा परिसर को किया जा रहा है सेनिटाइज : 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मोदी ने कहा, “योग के जरिये उन्होंने लाखों लोगों को अवसाद मुक्त जीवन जीने की कला सिखाई।”

उन्होंने कहा कि यह भी एक सुखद संयोग है कि रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का बड़ा दावा-चीन की तरफ नहीं मरा कोई सैनिक, सिर्फ हमारे जवान हुए शहीद; देखें वीडियो .

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के संभावित संदर्भ में कहा, “आचार्य महाप्रज्ञ जी ने हमें एक और मंत्र दिया। उनका मंत्र था- ‘स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ समाज, स्वस्थ अर्थव्यवस्था’। आजकी परिस्थिति में उनका मंत्र हम सभी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।”

उन्होंने कहा कि आज देश इस मंत्र और आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

आचार्य महाप्रज्ञ जैन धर्म के श्वेतांबर तेरापंथ के 10वें प्रमुख थे।

मोदी ने धर्म गुरू के शब्दों को याद किया कि “अगर तुम मैं और मेरा छोड़ दो,तब सबकुछ तुम्हारा हो जाएगा”, और कहा कि आचार्य ने शांति, अहिंसा और सद्भाव का संदेश देने के लिये काफी दूर-दूर तक यात्राएं कीं।

महाप्रज्ञ ने संस्कृत, हिंदी, गुजराती और अंग्रेजी में 300 से ज्यादा किताबें लिखी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\