विदेश की खबरें | श्रीलंका की यात्रा पूरी कर स्वदेश रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीलंका की ‘‘अत्यंत सार्थक’’ यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को भारत के लिए रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के साथ व्यापक वार्ता की और रक्षा, ऊर्जा व डिजिटलीकरण जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, छह अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीलंका की ‘‘अत्यंत सार्थक’’ यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को भारत के लिए रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के साथ व्यापक वार्ता की और रक्षा, ऊर्जा व डिजिटलीकरण जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

मोदी थाईलैंड से श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे, जहां उन्होंने बिम्सटेक (बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल) शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्रीलंका की एक अत्यंत सार्थक राजकीय यात्रा पूरी हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के लिए रवाना हुए।’’

प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान, दोनों देशों ने सैन्य सहयोग को संस्थागत बनाने के लिए एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो रक्षा संबंधों में प्रगति का संकेत है। इसके साथ ही लगभग 35 साल पहले भारत के श्रीलंका से भारतीय शांति सेना (आईपीकेएफ) को वापस बुलाने के कड़वे अध्याय की यादें पीछे छूट गईं।

मोदी ने कहा कि दोनों देशों की सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी हुई है और एक-दूसरे पर निर्भर है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि नयी दिल्ली हमेशा श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ी रहेगी।

दिसानायके ने कहा कि श्रीलंका अपने क्षेत्र का इस्तेमाल किसी भी तरह से भारत और क्षेत्र के सुरक्षा हितों के प्रतिकूल नहीं होने देगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

TATA IPL Deepfake 2026: आईपीएल के दौरान 1200 से ज्यादा डोमेन पर अवैध सट्टेबाजी का प्रचार, डीपफेक तकनीक से लोगों को बनाया जा रहा निशाना

LPG-PNG Crisis: एलपीजी और पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट, 58,500 से ज्यादा पीएनजी उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए कनेक्शन

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड