विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने महाराजा चार्ल्स तृतीय को पौधा भेंट किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पूर्वी इंग्लैंड के नॉरफॉक स्थित सैंड्रिंगम एस्टेट में महाराजा चार्ल्स तृतीय के साथ मुलाकात के दौरान उन्हें "एक पेड़ मां के नाम" पर्यावरण पहल के तहत एक पौधा भेंट किया।
लंदन, 24 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पूर्वी इंग्लैंड के नॉरफॉक स्थित सैंड्रिंगम एस्टेट में महाराजा चार्ल्स तृतीय के साथ मुलाकात के दौरान उन्हें "एक पेड़ मां के नाम" पर्यावरण पहल के तहत एक पौधा भेंट किया।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रधानमंत्री की यात्रा के बारे में विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता के दौरान संवाददाताओं को बताया कि पौधारोपण के मौसम के दौरान शाही स्थल पर यह पौधा लगाया जाएगा।
महाराजा के निवास स्थल ‘बकिंघम पैलेस’ ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में मोदी और महाराजा चार्ल्स तृतीय की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, "आज दोपहर, महाराजा ने सैंड्रिंगम हाउस में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया।"
बयान में कहा गया है, "मोदी के साथ बिताए गए समय के दौरान, महाराजा को वसंत ऋतु में लगाया जाने वाला एक पेड़ उपहार में दिया गया, जो प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई पर्यावरण पहल 'एक पेड़ मां के नाम' से प्रेरित है। यह पहल लोगों को अपनी माताओं के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करती है।"
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, महाराजा को भेंट किया गया पौधा डेविडिया इनवोलुक्रेटा 'सोनोमा' प्रजाति का है। इसे आमतौर पर ‘सोनोमा डव ट्री’ के नाम से जाना जाता है। यह एक सजावटी पेड़ है, जो कम समय में और प्रचुर मात्रा में फूल खिलने के लिए प्रसिद्ध है।
डेविडिया इनवोलुक्रेटा प्रजाति के विपरीत, जिसे खिलने में अक्सर 10 से 20 वर्ष लगते हैं, 'सोनोमा' एक समयपूर्व विकसित होने वाली किस्म है। यह पौधा इसे लगाए जाने के दो से तीन वर्षों के भीतर फूल देने लगता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

