विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने घाना में क्वामे नक्रूमा को श्रद्धांजलि अर्पित की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां घाना के पहले राष्ट्रपति डॉ. क्वामे नक्रूमा को क्वामे नक्रूमा मेमोरियल पार्क (केएनएमपी) में श्रद्धांजलि अर्पित की।
अक्रा (घाना), तीन जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां घाना के पहले राष्ट्रपति डॉ. क्वामे नक्रूमा को क्वामे नक्रूमा मेमोरियल पार्क (केएनएमपी) में श्रद्धांजलि अर्पित की।
नक्रूमा अफ्रीकी स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रतिष्ठित नेता थे।
घाना की उपराष्ट्रपति प्रोफेसर नाना जेन ओपोकू-अग्येमांग के साथ मोदी ने पश्चिम अफ्रीकी देश के पहले प्रधानमंत्री और बाद में पहले राष्ट्रपति बने नक्रूमा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अक्रा में डॉ. क्वामे नक्रूमा को श्रद्धांजलि दी गई। वे एक दूरदर्शी राजनीतिज्ञ थे जिनके विचार और आदर्श कई लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने घाना के लोगों की भलाई के लिए खुद को समर्पित कर दिया था।’’
प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता, एकता और सामाजिक न्याय के लिए नक्रूमा के योगदान को याद करते हुए उनके सम्मान में कुछ क्षण का मौन भी रखा।
बाद में, मोदी ने घाना की संसद को संबोधित करते हुए नक्रूमा का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘‘उनके शब्द हमारी साझा यात्रा का मार्गदर्शन करते रहेंगे’’ और ‘‘उनका सपना एक लोकतांत्रिक गणराज्य का था, जो मजबूत संस्थाओं पर आधारित हो।’’
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री द्वारा नक्रूमा को दी गई श्रद्धांजलि घाना के समृद्ध इतिहास के प्रति भारत के गहरे सम्मान को दर्शाती है और दोनों देशों के बीच मजबूत मित्रता और सहयोग होने की पुष्टि करती है।’’
नक्रूमा अफ्रीकी इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे, जिन्हें 1957 में घाना को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता दिलाने और अखिल अफ्रीकी आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
क्वामे नक्रूमा मेमोरियल पार्क, डॉ. क्वामे नक्रूमा और उनकी पत्नी फातिया नक्रूमा को समर्पित है, जहां उनके अवशेष रखे गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

