विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मिलेई से वार्ता की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के साथ शनिवार को व्यापक चर्चा की, जिसमें महत्वपूर्ण खनिज, व्यापार एवं निवेश तथा ऊर्जा समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
ब्यूनस आयर्स, पांच जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के साथ शनिवार को व्यापक चर्चा की, जिसमें महत्वपूर्ण खनिज, व्यापार एवं निवेश तथा ऊर्जा समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
मोदी पांच देशों की अपनी यात्रा के तीसरे चरण में दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को ब्यूनस आयर्स पहुंचे थे।
ऐसा समझा जाता है कि अपनी वार्ता में मोदी और मिलेई ने मुख्य रूप से व्यापार, निवेश, ऊर्जा, कृषि और महत्वपूर्ण खनिजों समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अर्जेंटीना संबंधों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया।
दोनों पक्ष व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, तेल और गैस, परमाणु ऊर्जा, कृषि, सांस्कृतिक और प्रौद्योगिकी जैसे कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं।
भारत और अर्जेंटीना के बीच खनिज संसाधन क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोग है, विशेष रूप से लिथियम में - जो भारत के हरित ऊर्जा परिवर्तन के लिए एक महत्वपूर्ण घटक है।
खनिज संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर अगस्त 2022 में हस्ताक्षर किए गए थे। समझौता ज्ञापन के ढांचे के तहत गठित संयुक्त कार्य समूह की पहली बैठक जनवरी में हुई थी।
भारत और अर्जेंटीना के बीच द्विपक्षीय व्यापार में तेजी आई है। वर्ष 2021 और 2022 में भारत अर्जेंटीना का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

