देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने ढींढसा के निधन पर शोक व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अकाली नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें एक महान राजनेता बताया।

नयी दिल्ली, 28 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अकाली नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें एक महान राजनेता बताया।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा का वृद्धावस्था जनित समस्याओं के कारण बुधवार शाम को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

वह 89 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं।

मोदी ने कहा कि उनका निधन राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उनका पंजाब, वहां के लोगों और संस्कृति के साथ हमेशा जमीनी स्तर पर जुड़ाव रहा। उन्होंने ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय और सर्वांगीण विकास जैसे मुद्दों की वकालत की। उन्होंने हमेशा हमारे सामाजिक ताने-बाने को और मजबूत बनाने के लिए काम किया।’’

मोदी ने कहा कि उनका ढींढसा से कई वर्षों से परिचय था और विभिन्न मुद्दों पर उनके बीच बातचीत होती थी।

ढींढसा अकाली दल के टिकट पर संगरूर लोकसभा सीट से सांसद रहे। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय खेल, रसायन और उर्वरक मंत्री रहे थे।

ढींढसा 1998 से 2004 और 2010 से 2022 तक राज्यसभा सदस्य रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू