एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके प्रयासों की सराहना की।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

नयी दिल्ली, 18 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने इसके साथ ही लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

सूत्रों ने बताया कि मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के काम की सराहना की और बीते दशकों में पार्टी की सफल यात्रा के बारे में बात की।

भाजपा के सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने 'एक्स' पर कहा, "आज, प्रधानमंत्री मोदी हमारे कर्मचारियों से मिलने भाजपा मुख्यालय आए, जिनमें से कई दशकों से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी को 2 सीटों से 303 तक बढ़ते देखा है, जब हमारे पास सिर्फ एक एंबेसडर कार थी और अब गाड़ियों का एक बेड़ा है।"

मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं को पहचानना उनके लिए एक भावनात्मक क्षण था।

इससे पहले, भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मोदी का स्वागत किया।

उन्होंने 2019 की चुनावी जीत के बाद भी इसी तरह पार्टी कार्यालय के कर्मचारियों से मुलाकात की थी और उनसे संवाद किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2024 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).