एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने जयपुर सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया, अनुग्रह राशि की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान के जयपुर के निकट एक सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने जयपुर सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया, अनुग्रह राशि की घोषणा की

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान के जयपुर के निकट एक सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की।

जयपुर के पास शुक्रवार अलसुबह एलपीजी टैंकर को एक ट्रक द्वारा टक्कर मारे जाने के बाद लगी आग ने 30 से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और इस दुर्घटना में सात लोग जिंदा जल गए तथा 35 अन्‍य झुलस गए।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा 'एक्स' पर किये गए एक पोस्ट में मोदी ने कहा, ‘‘राजस्थान में जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की सहायता कर रहा है।’’

पीएमओ ने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की भी मंजूरी दी है।

पीएमओ ने कहा, ‘‘इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि के तौर पर दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’

अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा अलसुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांकरोटा के पास एलपीजी टैंकर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे आग लग गई।

उन्होंने बताया कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वहां से गुजर रही एक बस सहित अनेक ट्रक, कार उसकी चपेट में आ गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2024 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).