देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी, यूरोपीय आयोग की प्रमुख वॉन डेर लेयेन ने वार्ता की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ शुक्रवार को बातचीत की, जिसमें भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) रणनीतिक साझेदारी को नयी गति प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ शुक्रवार को बातचीत की, जिसमें भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) रणनीतिक साझेदारी को नयी गति प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

ऐसी संभावना है कि दोनों पक्षों ने एक महत्वाकांक्षी व्यापार समझौते को मजबूत करने के लिए जारी वार्ता का जायजा लेने के साथ-साथ व्यापार एवं निवेश संबंधों को मजबूत करने के तरीके तलाशे।

लेयेन ‘ईयू कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स’ यानी समूह के 27 सदस्य देशों के वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं के साथ दो दिवसीय भारत यात्रा के तहत बृहस्पतिवार को यहां पहुंचीं।

मोदी के साथ वार्ता से पहले लेयेन ने एक ‘थिंक टैंक’ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह दुनिया खतरों से भरी हुई है लेकिन मेरा मानना ​​है कि शक्तियों के बीच महाप्रतिस्पर्धा का यह आधुनिक संस्करण यूरोप और भारत के लिए अपनी साझेदारी को फिर से परिभाषित करने का एक अवसर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यूरोपीय संघ और भारत इस चुनौती का एक साथ मिलकर सामना करने के लिए कई मायनों में अनूठी स्थिति में हैं।’’

दोनों पक्षों के बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष, हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति और पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।

मोदी और वॉन डेर लेयेन की वार्ता के बाद एक संयुक्त बयान जारी किए जाने की संभावना है।

यूरोपीय संघ भारत के साथ अपने व्यापार क्षेत्र का विस्तार करने का इच्छुक है और दोनों पक्षों का मानना ​​है कि प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते से आर्थिक साझेदारी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

यूरोपीय संघ के साथ वस्तुओं में भारत का द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2023-24 में 135 अरब अमेरिकी डॉलर था। इस दौरान यूरोपीय संघ को 76 अरब अमेरिका डॉलर का निर्यात किया गया और यूरोपीय संघ से 59 अरब अमेरिकी डॉलर का आयात किया गया। इसी के साथ ईयू वस्तुओं के व्यापार में भारत का सबसे बड़ा साझेदार बन गया।

सेवाओं में 2003 में द्विपक्षीय व्यापार 53 अरब अमेरिकी डॉलर था, जिसमें 30 अरब अमेरिकी डॉलर का भारतीय निर्यात और 23 अरब अमेरिकी डॉलर का आयात शामिल था। यह सेवाओं के क्षेत्र में अब तक का सबसे अधिक व्यापार है।

भारत में यूरोपीय संघ के निवेश का मूल्य 117 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है तथा भारत में लगभग 6,000 यूरोपीय कंपनियां मौजूद हैं।

यूरोपीय संघ में भारत का निवेश लगभग 40 अरब अमेरिकी डॉलर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\