प्रधानमंत्री मोदी ने शेख हसीना से कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की
मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात की और उन्हें एवं बांग्लादेश के लोगों को रमजान के पवित्र महीने पर शुभकामनाएं दी।’’
नयी दिल्ली, 29 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को रमजान की शुभकामनाएं दी और कोविड-19 की स्थिति एवं इस महामारी से मुकाबले के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग के मुद्दे पर चर्चा की ।
मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात की और उन्हें एवं बांग्लादेश के लोगों को रमजान के पवित्र महीने पर शुभकामनाएं दी।’’
उन्होंने कहा कि हमने कोविड-19 की स्थिति के साथ साथ इस बारे में भी चर्चा की कि भारत एवं बांग्लादेश इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में किस प्रकार से सहयोग कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बांग्लादेश के साथ हमारे संबंध हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में बने रहेंगे।’’
गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले कुछ समय से दुनिया के विभिन्न देशों के शासनाध्यक्षों के साथ इस संकट और इससे निपटने के उपायों पर चर्चा कर रहे हैं।
बाद में जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की और एक दूसरे को अपने-अपने देशों में इसके प्रभावों को कम करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

