एजेंसी न्यूज

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के अपने समकक्ष से कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत और इटली कोविड-19 के बाद की चुनौतियों से निपटने में मिलकर काम करेंगे जिसमें जी-20 में हमारा सहयोग शामिल है ।

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के अपने समकक्ष से कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की
जमात

नयी दिल्ली, आठ मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इटली के अपने समकक्ष ग्यूसेप कोंटे से बातचीत की और कोविड-19 के कारण वहां बड़ी संख्या में लोगों की मौत पर संवेदना प्रकट की। उन्होंने कोंटे को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ाई में भारत की ओर से आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के रूप में भरपूर मदद देने का आश्वासन दिया।

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत और इटली कोविड-19 के बाद की चुनौतियों से निपटने में मिलकर काम करेंगे जिसमें जी-20 में हमारा सहयोग शामिल है ।

गौरतलब है कि समाचार में आई खबरों के मुताबिक, इस बीमारी के कारण इटली में करीब 30 हजार लोगों की मौत हुई है ।

आधिकारिक वक्तव्य के मुताबिक मोदी ने इस संकटकाल में इटली के नागरिकों द्वारा दिखाए गए धैर्य की प्रशंसा की। उन्होंने कोंटे को आश्वासन दिया कि इटली को आवश्यक दवाएं तथा अन्य वस्तुओं की आपूर्ति में भारत उदारतापूर्वक मदद देगा।

दोनों नेताओं ने अपने देशों तथा वैश्विक स्तर पर इस महामारी के स्वास्थ्य एवं आर्थिक प्रभाव को देखते हुए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की। उन्होंने एक दूसरे के प्रति एकजुटता दिखाई और एक दूसरे के नागरिकों के प्रति दिखाए गए साझा सहयोग की सराहना की।

कोंटे ने मोदी को उचित समय पर इटली आने का न्यौता दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 11:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).