एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने पॉडकास्ट पर किया पहला कार्यक्रम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम जनता से जुड़ने का कोई भी मौका न गंवाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना पहला पॉडकास्ट रिकॉर्ड किया है, जिसके शुक्रवार को जारी होने की संभावना है।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने पॉडकास्ट पर किया पहला कार्यक्रम

नयी दिल्ली, 10 जनवरी आम जनता से जुड़ने का कोई भी मौका न गंवाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना पहला पॉडकास्ट रिकॉर्ड किया है, जिसके शुक्रवार को जारी होने की संभावना है।

जेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ द्वारा सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी इस पॉडकास्ट के ट्रेलर में मोदी ने याद किया कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में एक भाषण में उन्होंने कहा था कि गलतियां सभी से होती हैं और वह भी कुछ गलतियां कर सकते हैं।

इस पॉडकास्ट की मेजबानी खुद कामथ ने की है।

प्रधानमंत्री ने ट्रेलर में कहा, "मैं भी एक इंसान हूं, भगवान नहीं।"

प्रधानमंत्री अच्छे लोगों के राजनीति में आने की वकालत करते हुए इस बात पर जोर देते हैं कि उन्हें एक मिशन के साथ राजनीति में आना चाहिए न कि किसी महत्वाकांक्षा के साथ।

मोदी ने कामथ की ओर से साझा किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मुझे उम्मीद है कि आप सभी को यह उतना ही पसंद आया होगा, जितना आपके लिए इसे बनाने में हमें मजा आया।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2025 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).