देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को बधाई दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी जीवंत जनजातीय विरासत और असाधारण जैव विविधता राज्य को वास्तव में विशेष बनाती है।
नयी दिल्ली, 20 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी जीवंत जनजातीय विरासत और असाधारण जैव विविधता राज्य को वास्तव में विशेष बनाती है।
प्रधानमंत्री ने मिजोरम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीवंत राज्य अपने असाधारण परिदृश्यों, गहरी परंपराओं और अपने लोगों की उल्लेखनीय गर्मजोशी के लिए जाना जाता है।
उन्होंने कहा, ‘‘मिजो संस्कृति विरासत और सौहार्द का सुंदर मिश्रण दर्शाती है। मेरी कामना है कि मिजोरम समृद्ध होता रहे और शांति, विकास तथा प्रगति की इसकी यात्रा आने वाले वर्षों में और अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचे।’’
अरुणाचल प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा कि यह राज्य अपनी समृद्ध परंपराओं और प्रकृति से गहरे जुड़ाव के लिए जाना जाता है।
उन्होंने कहा, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के मेहनती और शानदार लोग भारत के विकास में लगातार योगदान दे रहे हैं, जबकि उनकी जीवंत जनजातीय विरासत और असाधारण जैव विविधता राज्य को वास्तव में विशेष बनाती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मेरी कामना है कि अरुणाचल प्रदेश फलता-फूलता रहे और आने वाले वर्षों में इसकी प्रगति और सौहार्द की यात्रा ऊंची उड़ान भरती रहे।’’
ब्रजेन्द्र
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2025 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

