देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने ‘विशाल कार्य’ पूरे किए, देश को दीर्घकालिक विकास पथ पर आगे बढ़ाया: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नरेन्द्र मोदी नीत सरकार की पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों को बुधवार को रेखांकित किया और कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने सभी मोर्चों पर तेजी से विकास किया और लोगों के जीवन में बदलाव आया।

नयी दिल्ली, 11 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नरेन्द्र मोदी नीत सरकार की पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों को बुधवार को रेखांकित किया और कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने सभी मोर्चों पर तेजी से विकास किया और लोगों के जीवन में बदलाव आया।

पार्टी ने हाल में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और अन्य ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान भारत सीमा पार आतंकवाद का सटीक और उचित जवाब देने में ‘‘चुप्पी से सर्जिकल सटीकता’’ की ओर आगे बढ़ा है।

यहां एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मोदी नीत सरकार के तहत 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर एक प्रस्तुति दी।

उन्होंने कहा कि देश को ‘‘दीर्घकालिक विकास’’ के पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘‘विशाल कार्य’’ पूरे किए गए हैं। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मौजूद थे।

भाजपा की प्रस्तुति में कहा गया कि मोदी के नेतृत्व में भारत एक वैश्विक शक्ति बन गया है, तथा उनकी सरकार द्वारा लाए गए ढांचागत आर्थिक सुधारों के कारण प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वित्त वर्ष 2014 में 86,647 रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में दो लाख रुपये हो गया है।

पार्टी ने कहा कि सरकार की ‘स्टार्ट अप इंडिया’ योजना ने जमीनी स्तर के उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए छोटे ऋण प्रदान किए, ताकि वे प्रगति की ओर बढ़ सकें और ‘‘बड़ा प्रभाव’’ डाल सकें। पार्टी ने कहा कि पीएम जन धन योजना और अन्य उपायों के कार्यान्वयन के साथ भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का वित्तीय समावेशन सूचकांक 2017 में 43 से बढ़कर 2024 में 64 हो गया।

भाजपा की प्रस्तुति में किसानों के कल्याण के लिए शुरू किए गए विभिन्न कार्यक्रमों का उल्लेख किया गया और कहा गया कि सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और उर्वरक सब्सिडी में वृद्धि की है, जिससे उनके खर्च में कमी आई है और आय में वृद्धि हुई है।

पार्टी ने कहा कि किसानों को अब बीज से लेकर बाजार तक हर स्तर पर संस्थागत सहयोग मिलता है। साथ ही सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड ऋण पर ब्याज सब्सिडी भी प्रदान की है।

भाजपा ने कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों के कारण महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की संख्या 2014 में 2.25 करोड़ से बढ़कर 2024 में 10.05 करोड़ हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान