एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने जैव विविधता की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता दोहराने का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर देशवासियों से पृथ्वी पर मौजूद अतुलनीय जैव विविधता की रक्षा और उसके संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता दोहराने का आह्वान किया।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने जैव विविधता की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता दोहराने का आह्वान किया

नयी दिल्ली, तीन मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर देशवासियों से पृथ्वी पर मौजूद अतुलनीय जैव विविधता की रक्षा और उसके संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता दोहराने का आह्वान किया।

विश्व वन्यजीव दिवस पहली बार 2014 को मनाया गया था। इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के जीव-जन्तुओं का संरक्षण सुनिश्चित करना है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "आइए, आज विश्व वन्य जीव दिवस पर हम अपने ग्रह की अतुलनीय जैव विविधता की रक्षा और संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं। हर प्रजाति एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है-आइए, भावी पीढ़ियों के लिए उनके भविष्य की रक्षा करें!’’

उन्होंने कहा कि वन्यजीवों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए भारत के योगदान पर उन्हें गर्व है।

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को गुजरात के दौरे पर हैं।

विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर वह सासन में जंगल सफारी का आनंद लेंगे और राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2025 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).