देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी गुवाहाटी में झुमइर नृत्य समारोह में शामिल हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को असम की अपनी दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत भव्य झुमइर नृत्य प्रदर्शन देखने के साथ की, जिसमें लगभग 9,000 नर्तक और ढोल वादक शामिल हुए।

गुवाहाटी, 24 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को असम की अपनी दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत भव्य झुमइर नृत्य प्रदर्शन देखने के साथ की, जिसमें लगभग 9,000 नर्तक और ढोल वादक शामिल हुए।

असम सरकार द्वारा इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में असम के चाय उद्योग के 200 वर्ष पूरे होने और चाय जनजाति समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया गया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर और लगभग 60 देशों के मिशन प्रमुखों ने भी ‘झुमइर बिनंदिनी’ कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें पूर्वोत्तर राज्य की जीवंत परंपराओं को वैश्विक दर्शकों के सामने प्रदर्शित किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने चाय के साथ असम के गहरे जुड़ाव को स्वीकार किया और चाय बेचने वाले के रूप में अपने अतीत का जिक्र किया। मोदी ने कहा, ‘‘चाय की खुशबू और गुणवत्ता को चायवाले से बेहतर कौन समझ सकता है?’’

मोदी ने यह भी कहा कि पूर्वोत्तर को उनके रूप में सर्वश्रेष्ठ ब्रांड एंबेसडर मिल गया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज विभिन्न देशों के 60 से अधिक राजदूत असम को महसूस कर सकेंगे। वे चाय का स्वाद अपने साथ ले जाएंगे।’’

नृत्य प्रदर्शन शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री ने एक विशेष वाहन से स्टेडियम के अंदर का चक्कर लगाया और कलाकारों तथा दर्शकों का अभिवादन किया। झुमइर प्रदर्शन के बाद राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक ‘थीम’ पर एक ‘लेजर शो’ का आयोजन किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\