विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी और क्यूबा के राष्ट्रपति ने बैठक की, औषधि क्षेत्र एवं यूपीआई पर हुई चर्चा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल बरमूडेज ने रविवार को 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर एक बैठक के दौरान औषधि क्षेत्र, जैव प्रौद्योगिकी, पारंपरिक चिकित्सा और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
रियो डि जेनेरो, सात जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल बरमूडेज ने रविवार को 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर एक बैठक के दौरान औषधि क्षेत्र, जैव प्रौद्योगिकी, पारंपरिक चिकित्सा और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय (एमईए) के एक आधिकारिक बयान के अनुसार दोनों नेताओं ने आयुर्वेद, ‘यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस’ (यूपीआई), आपदा प्रबंधन और दक्षता विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
बयान में बताया गया कि दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य, महामारी और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों सहित उन मुद्दों पर काम करने पर सहमति व्यक्त की जो ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए चिंता का विषय हैं। इसमें कहा गया कि उन्होंने बहुपक्षीय क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग की सराहना की।
‘ग्लोबल साउथ’ से तात्पर्य उन देशों से है, जो प्रौद्योगिकी और सामाजिक विकास के मामले में कम विकसित माने जाते हैं। ये देश मुख्यतः दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित हैं। इसमें अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका के देश शामिल हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल बरमूडेज से मुलाकात की।’’
उन्होंने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग, जैव प्रौद्योगिकी, औषधि, आयुर्वेद एवं पारंपरिक चिकित्सा, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना एवं यूपीआई, आपदा प्रबंधन और दक्षता विकास के क्षेत्रों सहित भारत-क्यूबा संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

