विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी एवं मलेशियाई प्रधानमंत्री ने संबंधों की समीक्षा की, क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर अपने मलेशियाई समकक्ष अनवर बिन इब्राहिम से मुलाकात कर क्षेत्रीय सुरक्षा एवं द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर उनके साथ चर्चा की।
रियो डि जेनेरियो, सात जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर अपने मलेशियाई समकक्ष अनवर बिन इब्राहिम से मुलाकात कर क्षेत्रीय सुरक्षा एवं द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर उनके साथ चर्चा की।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि दोनों नेताओं ने अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री इब्राहिम की भारत की राजकीय यात्रा के बाद से भारत-मलेशिया संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की, जिसमें व्यापार एवं निवेश, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर विशेष ध्यान दिया गया।
मंत्रालय ने बताया कि मोदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करने के लिए इब्राहिम को धन्यवाद दिया और आपसी चिंता के मुद्दों पर मलेशिया के समर्थन की सराहना की।
उसने बताया कि दोनों ने क्षेत्रीय सुरक्षा एवं बहुपक्षीय क्षेत्र में सहयोग पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संगठन (आसियान) की सफल अध्यक्षता के लिए मलेशिया को बधाई दी।
बयान में कहा गया कि उन्होंने आसियान-भारत मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की समीक्षा का शीघ्र निष्कर्ष निकालने समेत आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए मलेशिया के निरंतर समर्थन का स्वागत किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 08:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

