एजेंसी न्यूज

टीका, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ प्रधानमंत्री भी गायब हैं: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि ऐसे समय में जब देश कोविड-19 महामारी का सामना कर रहा है, टीके, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ वह खुद भी गायब हैं.

टीका, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ प्रधानमंत्री भी गायब हैं: राहुल गांधी
पीएम मोदी/ राहुल गांधी (Photo: PIB/FB)

नयी दिल्ली, 13 मई : कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि ऐसे समय में जब देश कोविड-19 महामारी (Covid-19 Epidemic) का सामना कर रहा है, टीके, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ वह खुद भी गायब हैं. राहुल ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ साथ प्रधानमंत्री भी ग़ायब हैं. बचे हैं तो बस सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर जीएसटी और यहां-वहां प्रधानमंत्री की फ़ोटो.’’

ज्ञात हो कि कोविड-19 के प्रबंधन को लेकर राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर लगातार हमले बोल रहे हैं और देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ऑक्सीजन, दवाओं और टीकों की हो रही कमी के लिए सरकार की आलोचना कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : Maharashtra Lockdown: महाराष्ट्र में अब 1 जून तक रहेगा लॉकडाउन, राज्य में प्रवेश के लिए निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट जरूरी

बृहस्पतिवार को देश में एक दिन में कोविड-19 के 3,62,727 नये मामले सामने आए. इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,37,03,665 हो गए हैं जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से 4,120 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,58,317 पर पहुंच गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2021 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).