देश की खबरें | टीका, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ प्रधानमंत्री भी गायब हैं: राहुल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे समय में जब देश कोविड-19 महामारी का सामना कर रहा है, टीके, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ वह खुद भी गायब हैं।
नयी दिल्ली, 13 मई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे समय में जब देश कोविड-19 महामारी का सामना कर रहा है, टीके, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ वह खुद भी गायब हैं।
राहुल ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ साथ प्रधानमंत्री भी ग़ायब हैं। बचे हैं तो बस सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर जीएसटी और यहां-वहां प्रधानमंत्री की फ़ोटो।’’
ज्ञात हो कि कोविड-19 के प्रबंधन को लेकर राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर लगातार हमले बोल रहे हैं और देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ऑक्सीजन, दवाओं और टीकों की हो रही कमी के लिए सरकार की आलोचना कर रहे हैं।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गंगा में बहती लाशों को लेकर सरकार पर हमला बोला।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गंगा नदी में बालू के अंदर शवों को दफनाने संबंधी एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘नए भारत में क्या वक्त आया है, जब हुकूमत को लाशें भी दिखाई नहीं दे रहीं ....लानत है!’’
बृहस्पतिवार को देश में एक दिन में कोविड-19 के 3,62,727 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,37,03,665 हो गए हैं जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से 4,120 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,58,317 पर पहुंच गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2021 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

