देश की खबरें | प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन पर आठ चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोड़ सकते हैं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामीबिया से लाये जा रहे आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर छोड़ सकते हैं।

नयी दिल्ली, 14 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामीबिया से लाये जा रहे आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर छोड़ सकते हैं।

भारत सरकार ने 1952 में चीता को देश में विलुप्त प्राणी घोषित किया था।

सरकार ने 1970 के दशक की शुरुआत में इस प्रजाति को पुन: बसाने के प्रयास शुरू किये और नामीबिया के साथ इस साल 20 जुलाई को एक करार किया गया। वह चीता प्रतिस्थापन कार्यक्रम को शुरू करने के लिए आठ चीते भारत को दे रहा है।

अपनी तरह के पहले अंतर-महाद्वीपीय मिशन के तहत पांच मादा और तीन नर चीते नामीबिया की राजधानी विंडहोक से एक विशेष रूप से तैयार बोइंग 747-400 विमान से भारत के लिए रवाना होंगे। वे रातभर की हवाई यात्रा के बाद 17 सितंबर, शनिवार सुबह जयपुर पहुंचेंगे।

इसके बाद चीतों को उनके नये आशियाने-मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क तक हेलीकॉप्टरों से ले जाया जाएगा।

चीता कंजर्वेशन फंड (सीसीएफ) के अनुसार दो से पांच साल उम्र के पांच मादा चीता और 4.5 से 5.5 साल उम्र के नर चीता आएंगे। सीसीएफ एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है जिसका मुख्यालय नामीबिया में है।

सीसीएफ के अनुसार जो विमान चीतों को भारत ला रहा है उसमें इस तरह बदलाव किये गये हैं कि चीतों के पिंजरे मुख्य केबिन में रहें और पशुचिकित्सक उन तक पहुंच सकें।

इस मिशन पर आठ अधिकारी और विशेषज्ञ नजर रखेंगे जिनमें नामीबिया में भारत के राजदूत प्रशांत अग्रवाल, प्रोजेक्ट चीता के मुख्य वैज्ञानिक तथा भारतीय वन्यजीव संस्थान के डीन यादवेंद्र देव विक्रमसिंह झाला, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से सनत कृष्ण मूलिया, सीसीएफ संस्थापक और कार्यकारी निदेशक लॉरी मार्कर और सीसीएफ से विशेषज्ञ एलि वॉकर आदि शामिल हैं।

प्रधानमंत्री इन चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोटे पृथक बाड़ों में छोड़ेंगे जहां वे 30 दिन के लिए रहेंगे। इसके बाद इन्हें छह वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू