देश की खबरें | प्रधानमंत्री आवास योजना निरीक्षक गुजरात में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के बनासकांठा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के स्थल निरीक्षक को एक योजना लाभार्थी से 10,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 25 अगस्त गुजरात के बनासकांठा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के स्थल निरीक्षक को एक योजना लाभार्थी से 10,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बनासकांठा के पालनपुर कस्बे के रहने वाले शिकायकर्ता ने इस योजना के तहत घर बनाने के वास्ते आर्थिक सहायता पाने के लिए 2018 में स्थानीय नगर निगम में आवेदन दिया था।

यह भी पढ़े | कोरोना पॉजिटिव JMM प्रमुख शिबू सोरेन को इलाज के लिए रांची से दिल्ली लाया जा रहा है: 25 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पालनपुर नगर निगम ने आरोपी निर्मल गढ़वी की अनुबंध के आधार पर स्थल निरीक्षक के तौर पर भर्ती की थी।

एसीबी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गढ़वी ने स्थल का दौरा किया और आवास के लिए अपनी अनुमति दी जिसके बाद शिकायतकर्ता को तीन बार में 1,30,000 की वित्तीय सहायता राशि मिली।

यह भी पढ़े | Mamata Banerjee Attacks On Modi Govt: ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- कोरोना महामारी के बीच राज्य को दिल्ली से जितना फंड मिलना चाहिए नहीं मिल रहा है.

इसके बाद गढ़वी ने अंतिम खेप में एक लाख रुपये की राशि जारी करने के लिए कथित तौर पर 10,500 रुपये की रिश्वत मांगनी शुरू कर दी, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया।

विज्ञप्ति में बताया गया कि इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर गढ़वी को सोमवार को शिकायकर्ता से यह राशि लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। प्रधानमंत्री आवास योजना, केंद्र सरकार की योजना है, जिसके तहत गरीब नागरिकों को घर के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\