प्रधानमंत्री मोदी ने डिंडोरी में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया, मुआवजे की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों व घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की।
नयी दिल्ली, 29 फरवरी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों व घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की.डिंडोरी जिले में बुधवार रात एक वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन 40-50 फुट गहरी घाटी में गिर गया.
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे.’’ यह भी पढ़ें : Delhi Budget Session: सीएम केजरीवाल करेंगे विधानसभा को संबोधित, LG की लिखी चिट्ठी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास
उन्होंने कहा, ‘‘इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है.’’ बाद में पीएमओ ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी तथा घायलों को 50,000 रुपये दिये जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2024 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

