एजेंसी न्यूज

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री ने बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एवं अन्य ने पलानीस्वामी को जन्मदिन की बधाई दी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री ने बधाई दी
जमात

चेन्नई, 12 मई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी मंगलवार को 66 साल के हो गये लेकिन मौजूदा कोविड-19 संकट के चलते अन्नाद्रमुक के सह संयोजक का यह जन्मदिन फीका रहा ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एवं अन्य ने पलानीस्वामी को जन्मदिन की बधाई दी।

मक्कल निधि मैयम के संस्थापक एवं अन्नाद्रमुक के मुखर आलोचक कमल हासन ने भी पलानीस्वामी को जन्मदिन की बधाई दी।

मोदी ने पलानीस्वामी को इस अवसर पर बधाई देते हुये उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की ।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'तमिनाडु के मुख्यमंत्री थीरू इडप्पाडी के पलानीस्वामी जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। ईश्वर उन्हें लोगों की संवा के लिए बेहतर स्वास्थ्य दे एवं दीर्घायु बनाये।'

पार्टी में ईपीएस के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'आपकी शुभकामनाओं और सकारात्मक शब्दों के लिये धन्यवाद मोदी जी ।'

ठाकरे ने भी ट्वीट किया, 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी जी को जन्मदिन के मौके पर हार्दिक बधाई। आज का दिन उनके लिये सौभाग्य, बेहतर स्वास्थ्य और प्रसन्नता से भरे वर्ष की शुरूआत हो।'

तेलंगाना के राज्यपाल डा टी सुंदरराजन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एल मुरूगन एवं पीएमके संस्थापक एस रामदास ने भी पलानीस्वामी को बधाई दी।

अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने भी मुख्यमंत्री बधाई दी और कहा कि उनके चेहरे पर जो मुस्कान बनी रहती है, मुख्यमंत्री यह सुनश्चित करें कि यह मुस्कान प्रदेश की जनता के चहरे पर भी हो ।

इस बीच पलानीस्वामी ने पार्टी नेताओं से कहा है कि वे आज उनसे मुलाकात नहीं करें ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 06:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).