जरुरी जानकारी | प्रेस्टीज एस्टेट्स की क्यूआईपी के जरिए 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने संस्थागत निवेशकों को शेयर बेचकर 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाने और अपने होटल कारोबार के मौद्रिकरण की योजना बनाई है।

नयी दिल्ली, 22 जून रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने संस्थागत निवेशकों को शेयर बेचकर 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाने और अपने होटल कारोबार के मौद्रिकरण की योजना बनाई है।

प्रेस्टीज एस्टेट्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके “निदेशक मंडल ने ‘योग्य संस्थागत नियोजन’ (क्यूआईपी) या अन्य स्वीकार्य तरीके से अधिकतम 5,000 करोड़ रुपये की कुल राशि के लिए इक्विटी शेयर या अन्य पात्र प्रतिभूतियों को जारी करके धन जुटाने” को मंजूरी दी।

निदेशक मंडल ने ‘अपनी शाखा प्रेस्टीज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड के माध्यम से शेयर (प्राथमिक या द्वितीयक या दोनों) जारी कर होटल क्षेत्र की परिसंपत्तियों का मौद्रिकरण करने की योजना को भी मंजूरी दे दी।”

इन सभी निर्णयों को शेयरधारकों की मंजूरी मिलनी बाकी है।

आतिथ्य परिसंपत्तियों के मौद्रिकरण के लिए, निदेशक मंडल ने एक उप-समिति का गठन किया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, “समिति को सभी विनियामक जरूरतों के अनुपालन को सुनिश्चित करने, सलाहकारों और बीमाकर्ताओं के साथ समन्वय करने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।”

प्रेस्टीज एस्टेट्स देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी