विदेश की खबरें | रवांडा और कांगो में तनाव के बीच अंगोला में मुलाकात करेंगे दोनों देशों के राष्ट्रपति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कांगो के प्रवक्ता पैट्रिक मुयाया ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को मंगलवार को बताया कि दोनों नेता पूर्वी कांगो में सशस्त्र संघर्ष और द्विपक्षीय संबंधों पर बुधवार को चर्चा करेंगे। एम23 विद्रोहियों ने पिछले महीने पूर्वी कांगो में युगांडा की सीमा के पास स्थित एक शहर पर कब्जा कर लिया था।

कांगो के प्रवक्ता पैट्रिक मुयाया ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को मंगलवार को बताया कि दोनों नेता पूर्वी कांगो में सशस्त्र संघर्ष और द्विपक्षीय संबंधों पर बुधवार को चर्चा करेंगे। एम23 विद्रोहियों ने पिछले महीने पूर्वी कांगो में युगांडा की सीमा के पास स्थित एक शहर पर कब्जा कर लिया था।

कांगो का आरोप है कि एम23 को रवांडा का समर्थन प्राप्त है और उसने रवांडा पर कांगो के क्षेत्र पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।

मुयाया ने फोन पर कहा, ‘‘वे कांगो में रवांडा की आक्रामकता पर चर्चा करेंगे।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या अब भी कांगो का मानना है कि रवांडा के बल पूर्वी कांगो में एम23 विद्रोहियों की मदद कर रहे हैं, मुयाया ने कहा, ‘‘यह जाहिर है।’’

रवांडा एम23 का समर्थन करने के आरोपों का लंबे समय से खंडन करता रहा है। एम23 मुख्य रूप से कांगो के उन जातीय तुत्सी लड़ाकों से बना है, जिनका कहना है कि उनकी सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय सेना में फिर से शामिल करने की अपनी पुरानी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं किया।

अफ्रीकी संघ ने इस साल की शुरुआत में अंगोला के राष्ट्रपति से कांगो-रवांडा विवाद में मध्यस्थता करने को कहा था।

कागामे ने सोमवार को टेलीविजन पर की गई टिप्पणियों में कांगो के प्राधिकारियों के लिए कठोर शब्द कहे थे और कांगो पर विद्रोही समूह ‘एफडीएलआर’ का समर्थन करने का आरोप लगाया था, जिसमें रवांडा में 1994 में हुए नरसंहार में शामिल लड़ाके भी शामिल हैं। कांगो इस आरोप को खारिज करता रहा है।

एपी सिम्मी नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड