देश की खबरें | राष्ट्रपति चुनाव: ओडिशा में मुर्मू की जीत के लिए पूजा-अर्चना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत की कामना करते हुए रविवार को ओडिशा में विभिन्न पूजा स्थलों पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा आदिवासी समुदायों के लोगों ने मिट्टी के दीये जलाए और यज्ञ का आयोजन किया।

भुवनेश्वर/बारीपदा, 18 जुलाई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत की कामना करते हुए रविवार को ओडिशा में विभिन्न पूजा स्थलों पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा आदिवासी समुदायों के लोगों ने मिट्टी के दीये जलाए और यज्ञ का आयोजन किया।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज यानी 18 जुलाई को सुबह 10 बजे विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान शुरू हुआ था।

संथाल समुदाय के सदस्यों ने मयूरभंज में मारंगबुरु, ऐरा और जहेरायो देवताओं की पूजा की। राज्य के मयूरभंज जिले से आने वाली मुर्मू भी इसी समुदाय से नाता रखती हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ संघ परिवार के कार्यकर्ताओं ने मंत्रों का जाप किया और भगवान जगन्नाथ की पूजा की और ‘‘ओडिशा की बेटी’’ के लिए उनका आशीर्वाद मांगा।

मुर्मू का मुकाबला विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है।

मयूरभंज जिले के स्थानीय पुजारी बबलू मुर्मू ने कहा, ‘‘ मुर्मू की जीत के लिए हजारों लोगों ने पूजा की।’’

भाजपा की सभी जिला इकाइयों में मुर्मू की जीत के लिए यज्ञ किए गए।

जगतसिंहपुर और बरगढ़ के अधिकारियों ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मंदिरों में पूजा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\