देश की खबरें | आर्मी गार्ड बटालियन के बदलाव समारोह के गवाह बने राष्ट्रपति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में तैनात आर्मी गार्ड बटालियन के बदलाव समारोह को देखा। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 नवंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में तैनात आर्मी गार्ड बटालियन के बदलाव समारोह को देखा। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

प्रथम गोरखा राइफल्स की पांचवें बटालियन ने रस्मी आर्मी गार्ड बटालियन के तौर पर साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद सिख रेजिमेंट की छठी बटालियन को प्रभार सौंपा।

यह भी पढ़े | Farmer’s Protest: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- आंदोलन छोड़ें, हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार- पॉलिटिकल पार्टी किसानों के नाम राजनीति न करें.

सेना की विभिन्न इकाइयां राष्ट्रपति भवन में बारी-बारी से रस्मी आर्मी गार्ड के तौर पर काम करती हैं।

राष्ट्रपति भवन ने बयान जारी कर कहा, ‘‘आर्मी गार्ड बटालियन विभिन्न महत्वपूर्ण समारोहों जैसे हस्तियों को गार्ड ऑफ ऑनर देना, गणतंत्र दिवस परेड, स्वतंत्रता दिवस परेड, बीटिंग रिट्रीट समोराह आदि में रस्मी कर्तव्य निभाते हैं। इसके अलावा वे राष्ट्रपति भवन में रस्मी गार्ड के कर्तव्य भी निभाते हैं।’’

यह भी पढ़े | Farmer’s Protest: अखिलेश यादव ने किया किसान आंदोलन का समर्थन, बोले- इस तरह से लाठी डंडो से किसी सरकार ने किया होगा हमला.

इसमें बताया गया है कि प्रथम गोरखा राइफल्स की पांचवी बटालियन और सिख रेजिमेंट की छठी बटालियन के कमांडिंग अधिकारी बाद में राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति प्रथम गोरखा राइफल्स की निवर्तमान हो रही पांचवी बटालियन से भी बात करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड