देश की खबरें | राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री , राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘उत्कल दिवस’ पर ओडिशा के लोगों को बधाई दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल गणेशी लाल एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को ओडिशा के लोगों को ‘उत्कल दिवस’ के मौके पर बधाई दी।
भुवनेश्वर, एक अप्रैल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल गणेशी लाल एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को ओडिशा के लोगों को ‘उत्कल दिवस’ के मौके पर बधाई दी।
उत्कल दिवस पृथक राज्य के रूप में ओडिशा की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। लोगों के लंबे संघर्ष के बाद सन् 1936 में बिहार को विभाजित कर ओडिशा राज्य गठित किया गया था। पहले इसे उड़ीसा कहा जाता था लेकिन 2011 में उसका नाम बदलकर ओडिशा कर दिया गया।
राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘ ओडिशा दिवस पर राज्य के लोगों को मेरी बधाई। जगन्नाथ, लिंगराज, कोणार्क और अन्य समृद्ध धरोहरों की भूमि ओडिशा ने दुनिया को शांति एवं प्रेम तथा हिंसा से दूर रहने का संदेश दिया। राज्य की प्रगति के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’’
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर ओडिशा के लोगों के लिए शुभकामनाएं। उड़िया लोग भारत की प्रगति में ऐतिहासिक योगदान कर रहे हैं एवं उड़िया संस्कृति की दुनियाभर में प्रशंसा होती है। ’’
उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं आने वाले समय में ओडिशा के विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।’’
उत्कल दिवस पर बधाई देते हुए राज्यपाल ने उन लोगों के योगदान को याद किया जिन्होंने पृथक राज्य के गठन में अहम भूमिका निभायी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों से राज्य की समृद्धि के लिए अपने प्रयासों को मजबूत करते रहने की अपील की।
इस दिवस पर राज्यभर में कई कार्यक्रम हो रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2022 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

