देश की खबरें | राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने धनखड़ को उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जगदीप धनखड़ को देश का अगला उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी।

नयी दिल्ली, छह अगस्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जगदीप धनखड़ को देश का अगला उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर जगदीप धनखड़ को बधाई। सार्वजनिक जीवन के आपके लंबे और समृद्ध अनुभव से राष्ट्र को लाभ होगा। सार्थक और सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी यहां केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर धनखड़ से मुलाकात की। धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव में विजेता घोषित किए जाने के तुरंत बाद ये मुलाकातें हुईं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि धनखड़ अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में निरंतर जनता से जुड़े रहे हैं। जमीनी मुद्दों की बारीकी समझ व उनके अनुभव का उच्च सदन को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘किसान पुत्र जगदीप धनखड़ जी का भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होना पूरे देश के लिए हर्ष का विषय है। मुझे विश्वास है कि उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति के रूप में धनखड़ जी संविधान के एक आदर्श संरक्षक सिद्ध होंगे। उन्हें इस जीत पर बधाई देता हूं।’’

धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव में विजेता घोषित किया गया। धनखड़ को 528 वोट मिले जबकि विपक्षी दलों की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने 182 वोट हासिल किए। धनखड़, एम वेंकैया नायडू का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान