देश की खबरें | राष्ट्रपति राजनीतिक मतभेदों से ऊपर, अभिभाषण का बहिष्कार ‘दुर्भाग्यपूर्ण’: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को राष्ट्रपति अभिभाषण का बहिष्कार करने के लिए विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए उनके रवैये को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया और कहा कि वह देश के संवैधानिक मुखिया हैं और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर हैं।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी भाजपा ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को राष्ट्रपति अभिभाषण का बहिष्कार करने के लिए विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए उनके रवैये को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया और कहा कि वह देश के संवैधानिक मुखिया हैं और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर हैं।

उल्लेखनीय है कि किसानों के आंदोलन के मुद्दे को लेकर कांग्रेस समेत 20 से अधिक पार्टियों ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण का बहिष्कार किया।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसका ‘‘अहंकार’’ ही उसकी ‘‘वास्तविक समस्या’’ है क्योंकि उसे लगता है कि जनादेश पक्ष में ना होने के बावजूद शासन करना उसका अधिकार है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने संसदीय परंपराओं का उल्लंघन किया और कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान तमाम ‘‘घोटालों’’ के बावजूद भाजपा ने कभी राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार नहीं किया।

कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को किसानों द्वारा टैक्टर परेड के नाम पर राजधानी दिल्ली में की गई हिंसा की उसने अभी तक निंदा नहीं की है।

कांग्रेस के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, नेशनल कांफ्रेंस, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना, सपा, राजद, माकपा, भाकपा, आईयूएमएल, आरएसपी, पीडीपी, एमडीएमके, केरल कांग्रेस(एम) और एआईयूडीएफ ने राष्ट्रपति अभिभाषण का बहिष्कार किया। बाद में आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, जनता दल (एस) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया।

राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू केंद्रीय कक्ष पहुंचे और विवादों में घिरे तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी की।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर