Volodymyr Zelenskyy Car Accident: रूस से हो रहे जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की सड़क हादसे के हुए शिकार
निकिफोरोव ने बताया कि जेलेंस्की खारकीव क्षेत्र से कीव वापस आ रहे थे, जहां वह रूसी बलों के कब्जे से छुड़ाए गए इजियम शहर में यूक्रेनी सैनिकों से मुलाकात करने पहुंचे थे. एक फेसबुक पोस्ट में निकिफोरोव ने कहा कि कीव में एक यात्री वाहन राष्ट्रपति के काफिले से टकरा गया.

उन्होंने बताया कि जेलेंस्की की चिकित्सा टीम ने यात्री वाहन के चालक को प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद उसे एंबुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया. निकिफोरोव के मुताबिक, चिकित्सकीय टीम ने राष्ट्रपति की जांच की, जिन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि जेलेंस्की को किस तरह की चोटों का सामना करना पड़ा है. यह भी पढ़ें : भारतीय मूल की शेफाली राजदान दुग्गल नीदरलैंड में अमेरिका की राजदूत नियुक्त
निकिफोरोव के अनुसार, हादसे की वजहों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है. बुधवार रात युद्ध के दौरान लगातार दिया जा रहा जेलेंस्की का वीडियो संबोधन भी देरी से साझा किया गया. इसकी वजह कार दुर्घटना मानी जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2022 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).