विदेश की खबरें | तंजानिया के राष्ट्रपति को चुनाव में विजेता घोषित किया जा सकता है

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि देश में 60 प्रतिशत मतों की गिनती हुई है जिसमें से लोकप्रिय राष्ट्रपति जॉन मागूफुली ने 83 प्रतिशत वोट हासिल किये हैं। सत्ताधारी पार्टी चमा च मपिन्दुजी ने 194 संसदीय सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि विपक्षी दलों ने मात्र दो सीटें जीती हैं। इसका मतलब है कि विपक्ष दलों को अपने गढ़ों में भी निराशा हाथ लगी है और दो मुख्य विपक्षी पार्टियों के नेता अपनी सीटें हार गए हैं।

अमेरिका ने कहा है ‘‘अनियमितताएं और जीत के भारी अंतर परिणामों की विश्वसनीयता के बारे में गंभीर संदेह पैदा करते हैं।’’

यह भी पढ़े | France Muhammad Cartoon Row: फ्रासं के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी से भड़का दारुल उलूम देवबंद, इस्लामिक देशों से की यह मांग.

मुख्य विपक्षी दल सीएचएडीएमए पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार टुंडू लिस्सू को अभी तक 14 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए हैं। उन्होंने चुनाव को खारिज कर दिया है और विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

विपक्ष ने दोहरे मतदान, बैलेट बॉक्स-जब्त करने सहित व्यापक धोखाधड़ी के आरोप लगाये हैं। हालांकि कुछ अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को मतदान देखने की अनुमति दी गई थी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update: ब्रिटेन में COVID19 के 23,056 नए मामले दर्ज, एक दिन में 280 संक्रमितों की हुई मौत.

चुनाव आयोग ने पूर्वी अफ्रीकी देश में अनियमितताओं के आरोपों से इनकार किया है जो अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देशों में से एक होने के साथ ही सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। मागूफुली ने अपने लिए एक और कार्यकाल के लिए देश के निम्न-मध्यम-आय के दर्जे की उपलब्धि की ओर इशारा किया है।

हालांकि पर्यवेक्षकों का कहना है कि लोकतांत्रिक विचारों को लेकर तंजानिया की साख गिर रही है क्योंकि मागूफुली पर अपने पहले पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान असहमति की आवाजों को दबाने के आरोप लगे थे। उनके सत्ता में आने के एक वर्ष बाद 2016 में विपक्षी दलों की सभा पर रोक लगा दी गई थी।

मीडिया संस्थानों को निशाना बनाया गया। कुछ उम्मीदवारों को गिरफ्तार कर लिया गया था, उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोक दिया गया था या मतदान से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया। अब चिंता यह है कि सत्तारूढ़ पार्टी संसद में अपने अच्छे बहुमत का उपयोग संविधान को बदलने और राष्ट्रपति पद के लिए दो-कार्यकाल की सीमा बढ़ाने के लिए करेगी। सत्ताधारी पार्टी के कुछ नेताओं ने उसे बदलने का आह्वान किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)