देश की खबरें | इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन के अध्यक्ष 16 मार्च को भारतीय सांसदों को संबोधित करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय संसदीय संस्था आईपीयू के अध्यक्ष दुआर्ते पाचेको 16 मार्च को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में भारतीय सांसदों को संबोधित करेंगे। लोकसभा सचिवालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 13 मार्च अंतरराष्ट्रीय संसदीय संस्था आईपीयू के अध्यक्ष दुआर्ते पाचेको 16 मार्च को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में भारतीय सांसदों को संबोधित करेंगे। लोकसभा सचिवालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (आईपीयू) के अध्यक्ष भारतीय संसद के न्योते पर 14 से 20 मार्च तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। आईपीयू का मुख्यालय जिनेवा में स्थित है।
लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा कि पाचेको उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेंगे।
पाचेको अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे और संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में भारतीय संसदीय समूह (आईपीजी) के तत्त्वावधान में सदस्यों को संबोधित करेंगे।
बाद में दिन में, वह विदेश मामलों की संसदीय समिति के साथ बातचीत करेंगे। वह अपने भारत प्रवास के दौरान गोवा और आगरा भी जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि आईपीयू सबसे पुराने और सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय संसदीय संस्थाओं में से एक है, जिसके 179 से अधिक सदस्य हैं।
आईपीयू दुनिया भर में लोकतंत्र को बढ़ावा देने से जुड़े और अंतरराष्ट्रीय महत्त्व के मुद्दों को उठाता रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)