देश की खबरें | इंडोनेशिया के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। विषय से अवगत लोगों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 11 जनवरी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। विषय से अवगत लोगों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
माना जा रहा है कि नयी दिल्ली द्वारा आपत्ति जताये जाने के बाद, सुबियांतो के भारत दौरा संपन्न करने के तुरंत बाद पाकिस्तान की यात्रा करने की संभावना नहीं है।
हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, जकार्ता ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के भारत दौरे के बाद पाकिस्तान की यात्रा की योजना बनाई है।
भारत ने अब तक इस वर्ष के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि की औपचारिक घोषणा नहीं की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबियांतों के दौरे के दौरान उनके साथ व्यापक बातचीत करेंगे।
भारत हर वर्ष विश्व नेताओं को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है।
पिछले वर्ष फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि थे।
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी 2023 में मुख्य अतिथि थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2025 01:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

