देश की खबरें | कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष ने हिंसा के बाद पटियाला नहीं जाने पर मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पटियाला में हिंसा के बाद वहां का दौरा नहीं करने पर रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त में मुख्यमंत्री को सबसे अधिक दिखाई देना चाहिये था।

चंडीगढ़, एक मई कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पटियाला में हिंसा के बाद वहां का दौरा नहीं करने पर रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त में मुख्यमंत्री को सबसे अधिक दिखाई देना चाहिये था।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का परोक्ष जिक्र करते हुए वडिंग ने कहा कि पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य के लिए यह शुभ संकेत नहीं है कि उसके मुख्यमंत्री पूरी तरह किसी और पर निर्भर हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि समय-समय पर प्रसारित होने वाले उनके (मान के) पहले से रिकॉर्ड संदेश पर भी बाहरी छाप होती है।’’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब ऐसे मुख्यमंत्री को वहन नहीं कर सकता, जो खुद से काम नहीं कर सकते और लगातार कोई और उनसे काम कराता हो।

पटियाला में खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर शुक्रवार को दो समूहों के बीच झड़प हो गयी थी और उन्होंने एक दूसरे पर पथराव किया था, जिसके बाद पुलिस को हालात को काबू में करने के लिए हवा में गोलियां चलानी पड़ी।

पंजाब पुलिस ने शुक्रवार की घटना के सिलसिले में दर्ज छह प्राथमिकियों में 25 आरोपियों को नामजद किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर