देश की खबरें | बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष ने पूछा, बार-बार बंगाल दौरे की जरूरत क्यों पड़ती है प्रधानमंत्री को
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से अक्सर राज्य का दौरा करने पर शनिवार को सवाल उठाया और कहा कि यदि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जनाधार बढ़ने को लेकर आश्वस्त होते तो बार-बार इस तरह के दौरे जरूरत नहीं पड़ती।
कोलकाता, नौ मार्च कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से अक्सर राज्य का दौरा करने पर शनिवार को सवाल उठाया और कहा कि यदि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जनाधार बढ़ने को लेकर आश्वस्त होते तो बार-बार इस तरह के दौरे जरूरत नहीं पड़ती।
मोदी की सिलीगुड़ी की निर्धारित यात्रा से पहले अपने लोकसभा क्षेत्र बरहामपुर में पत्रकारों से बात करते हुए चौधरी ने आश्चर्य जताया कि यदि प्रधानमंत्री केंद्र में भाजपा के विकास कार्यों से उत्साहित हैं तो उन्हें बंगाल में बड़े पैमाने पर प्रचार करने की जरूरत क्यों है?
मोदी ने इससे पहले एक और छह मार्च को बंगाल के दक्षिणी हिस्सों का दौरा किया था और कोलकाता के पास बारासात में आयोजित एक रैली में संदेशखालि मुद्दे पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की आलोचना की थी।
चौधरी ने प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर’ नारे की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि अगर मोदी वास्तव में इस पर विश्वास करते हैं, तो उन्हें राज्य में बार-बार दौरे की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) में शामिल उसके सहयोगी वाम दलों के बीच सीट बंटवारे के बारे में पूछने पर चौधरी ने कहा कि इस दिशा में प्रारंभिक बातचीत हुई है और इस बात पर जोर दिया कि देरी चिंता का कारण नहीं है।
उन्होंने उन कयासों को खारिज कर दिया कि तृणमूल जैसी पार्टियों के साथ कांग्रेस बातचीत कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2024 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

